ईश्वर कभी नहीं कहते कि वह आपकी जरूरतों को पूरा करेगा, लेकिन वह यह स्पष्ट करता है कि वह अपने बच्चों की जरूरतों को पूरा करेगा।
हमारी सबसे बड़ी चिंताओं में से एक हमारी जरूरतों को पूरा करने की हमारी क्षमता के बारे में है।
लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए!
बाईबल कहती है, “मेरा ईश्वर अपनी महिमा के उस धन संपन्नता के अनुसार जो मसीह यीशु में है, तुम्हारी सब आवश्यकताओं को पूरा करेगा” (फिलिपियों 4:19)..
जो मसीह में हैं उनके लिए क्या ही आनंदमय प्रतिज्ञा है!..
वह रोल्स रॉयस या हवेली का वादा नहीं करता है। लेकिन वह हमारी सभी जरूरतों को पूरा करने का वादा करता है न कि हमारे लालच की पूर्ति का••••
ईश्वर ने आपकी सबसे बड़ी समस्या का समाधान तब किया जब वे पृथ्वी पर आए और आपके लिए मरे। यदि वह ऐसा करने के लिए तैयार है, तो क्या आपको नहीं लगता कि वह उन अन्य मुद्दों की परवाह करता है जिनसे आप निपट रहे हैं?••••
निश्चित रूप से। वह आपके अर्थ व्यवथा की परवाह करता है। वह आपके स्वास्थ्य की परवाह करता है। वह आपके आजीविका की परवाह करता है। वह आपकी परवाह करता है! •••••
“ बुरे होने पर भी यदि तुम लोग अपने बच्चों को सहज ही अच्छी चीज़ें देते हो, तो तुम्हारा स्वर्गिक पिता माँगने वालों को पवित्र आत्मा क्यों नहीं देगा?”(लूकस 11:13)
November 3
Everyone must submit himself to the governing authorities, for there is no authority except that which God has established. The authorities that exist have been established by God. —Romans 13:1.