येशु का लहू आपको भूलने की बीमारी (यादाश्त को हानि) नहीं होने देता है, लेकिन यह आपको जो देता है वह आपके अतीत से परे एक नया जीवन है..!
शैतान ईश्वर के संतान को उनकी किशोरावस्था की गलतियों, वैवाहिक जीवन में की गड़बड़ियों, उनके पालन-पोषण की भूलों, उनकी व्यावसायिक विफलताओं, और अतीत के उनके घमण्डपूर्ण कार्यों की याद दिलाना पसंद करता है•••
आप उन सबों के लिए स्वयं भुगतान करने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि आप वास्तव में अतीत को कभी भी पूर्ववत नहीं कर सकते हैं•••
आप केवल इससे सीख सकते हैं, सच्चा पश्चाताप कर सकते हैं, और इससे आगे बढ़ने के लिए परमेश्वर के कृपा और अनुग्रह को स्वीकार कर सकते हैं••••
यह ईश्वर की कृपा है जो हमारे अतीत को मिटा देती है; और यह ईश्वर की कृपा है जो हमारे भविष्य का पुनर्निर्माण करती है ••••!
“हम उनकी मृत्यु का बपतिस्मा ग्रहण कर उनके साथ इसलिए दफनाये गये हैं कि जिस तरह मसीह पिता के सामर्थ्य से मृतकों में से जी उठे हैं, उसी तरह हम भी एक नया जीवन जीयें••••(रोमियो 6:4)
September 18
Do nothing out of selfish ambition or vain conceit, but in humility consider others better than yourselves. Each of you should look not only to your own interests but also